Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता: फुलमनहा और महराजगंज ने फाइनल में बनाई जगह

दिनांक: Monday, 26 January 2026 | समय: 09:36 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज, फुलमनहा के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनके परिणामस्वरूप फुलमनहा और महराजगंज की टीमों ने फाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया। दूसरे दिन के मैचों की शुरुआत उद्घाटन कार्यक्रम से हुई।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी, समाजवादी पार्टी नेता दिलीप चौधरी तथा नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

दिन का पहला मुकाबला भैया फरेंदा और बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में भैया फरेंदा की टीम ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाते हुए बलरामपुर को 2–0 से पराजित कर जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला महराजगंज और बलरामपुर के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

अंक तालिका में पांच अंक प्राप्त होने के आधार पर महराजगंज की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरा और निर्णायक मुकाबला फुलमनहा और भैया फरेंदा के बीच खेला गया। यह मैच भी अत्यंत रोमांचक रहा। गोल एवरेज के आधार पर फुलमनहा की टीम को तीन अंक प्राप्त हुए, जिससे उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैचों में मुख्य रेफरी की भूमिका रहमतुल्लाह ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी के रूप में अयूब मौजूद रहे। आंखों देखा हाल शाहबान अली और सोनू यादव ने सुनाया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, दिलीप यादव, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, पाले प्रधान, पूर्व प्रधान अमित पासवान, बबलू चौरसिया, शहाबुद्दीन खान, अभय पासवान सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *