बृजमनगंज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, भीम आर्मी ने निकाली विशाल रैली

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत बृजमनगंज में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

रैली की शुरुआत लेदवा चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क से हुई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए बृजमनगंज स्टेशन चौराहा पहुंची। इसके बाद रैली कोल्हुई रोड तिराहा, भगतपुरवा सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी।

रैली में शामिल लोगों ने “डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें” के जोरदार नारे लगाए और पूरे उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर जयंती का जश्न मनाया। नगर पंचायत और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए।

इस दौरान फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे और बाबा साहब के जीवन, विचारों और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं।

इसी क्रम में समाजसेवी निशांत मणि त्रिपाठी ने फुलमनहां स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं वरिष्ठ नेता अमित चौबे और समाजसेवी इशू चौरसिया ग्राम सभा मटिहनवा में आयोजित सभा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब को गरीबों और वंचितों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की खाई को पाटने और सभी को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, इंजीनियर राकेश यादव, कान्हा जाटव, दिलीप चौधरी, मदन गोपाल यादव, भीम आर्मी जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार, प्रिंस जाटव, सुजीत जाटव, मोल जाटव, छोटू जाटव, अरुण जाटव, इंद्रेश कुमार, राज जाटव, शिवशंकर, प्रदीप जाटव, धवन, शिवा, नीतीश, इंदल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts