• Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Monday, March 30, 2026
  • Login
Nishpaksh Darpan
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
Nishpaksh Darpan
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ

युवा संसद में गरजे डॉ. राजेश्वर सिंह: “जातिवाद छोड़ो, भारत को महाशक्ति बनाओ”

लखनऊ में आयोजित युवा संसद 2026 में युवाओं को दिया एकजुटता और जागरूकता का संदेश

Saddeek Khan by Saddeek Khan
March 29, 2026
in लखनऊ
युवा संसद में गरजे डॉ. राजेश्वर सिंह: “जातिवाद छोड़ो, भारत को महाशक्ति बनाओ”

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के भागीदारी भवन में आयोजित युवा संसद 2026 कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के विकास में उनकी भूमिका, जिम्मेदारी और शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने युवाओं से एकजुट रहने, जागरूक बनने और भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए डॉ. सिंह ने इतिहास का उल्लेख किया और कहा कि मात्र 2 लाख अंग्रेज सैनिकों ने 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया, जिसका मुख्य कारण हमारी आंतरिक विभाजनकारी सोच थी।

उन्होंने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान करीब 25 लाख भारतीय सैनिक विदेशों में भेजे गए, जिनमें से लाखों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज देश की रक्षा और प्रगति की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 60 प्रतिशत आबादी युवा है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे केवल सवाल न पूछें, बल्कि समाधान खोजने की दिशा में भी आगे बढ़ें।

जातिवाद और संकीर्ण सोच को देश की एकता के लिए बाधक बताते हुए उन्होंने इसे खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि यदि समाज में एकता नहीं होगी तो देश की शक्ति कमजोर होगी। इतिहास इसका प्रमाण है कि विभाजन ने हमेशा नुकसान पहुंचाया है। इसलिए युवाओं को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां वैश्विक विकास दर लगभग 3 प्रतिशत है, वहीं भारत की विकास दर 8 प्रतिशत के आसपास है, जो देश की मजबूती को दर्शाती है।

उन्होंने युवाओं से अपने कौशल और तकनीकी दक्षता बढ़ाने की अपील की ताकि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकें।

डॉ. सिंह ने शिक्षा और तकनीक पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र में 80 स्कूलों और कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पर प्रतिदिन सैकड़ों साइबर हमले होते हैं, इसलिए युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम होना बेहद जरूरी है।

पर्यावरण संरक्षण पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 100 वर्षों में पृथ्वी का तापमान लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। उन्होंने लखनऊ में गिरते भूजल स्तर का उदाहरण देते हुए युवाओं से सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और हरित तकनीकों को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपने स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

वैश्विक परिदृश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति है और ऐसे समय में आर्थिक और सैन्य शक्ति ही किसी देश की स्थिरता का आधार बनती है। उन्होंने युवाओं से भारत को सैन्य, आर्थिक और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संरक्षक राजकुमार पटेल, आयोजक अभिनव पटेल, प्रो. केडी सिंह, संचालक सौरभ पटेल, सोमेंद्र सिंह, शिखर पुरी, धीरेंद्र सिंह, मृणाली दीक्षित, उत्कर्ष चौहान, दीपांशु वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भारत को विश्व की सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।

Share

Related Posts

लखनऊ में चोरी का बड़ा खुलासा! दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, माल बरामद
लखनऊ

लखनऊ में चोरी का बड़ा खुलासा! दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, माल बरामद

by Saddeek Khan
March 29, 2026
रामनवमी पर लखनऊ में भव्य आयोजन: 5100 कन्याओं का पूजन और भोज
लखनऊ

रामनवमी पर लखनऊ में भव्य आयोजन: 5100 कन्याओं का पूजन और भोज

by Saddeek Khan
March 28, 2026
लखनऊ में पेट्रोल पंप बंद, लोगों का फूटा गुस्सा! कालाबाजारी का शक गहराया
लखनऊ

लखनऊ में पेट्रोल पंप बंद, लोगों का फूटा गुस्सा! कालाबाजारी का शक गहराया

by Saddeek Khan
March 28, 2026
लखनऊ को बड़ी राहत! ₹157 करोड़ का ROB पास, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
लखनऊ

लखनऊ को बड़ी राहत! ₹157 करोड़ का ROB पास, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

by Saddeek Khan
March 28, 2026
UP में गेहूं खरीद की तारीख तय! 30 मार्च से शुरू, MSP ₹2585 – किसानों के लिए बड़ी राहत
लखनऊ

UP में गेहूं खरीद की तारीख तय! 30 मार्च से शुरू, MSP ₹2585 – किसानों के लिए बड़ी राहत

by Saddeek Khan
March 23, 2026
UP में महिलाओं के लिए बड़ा कदम! 100 महिला शक्ति केंद्र शुरू, केशव मौर्य का ऐलान
लखनऊ

UP में महिलाओं के लिए बड़ा कदम! 100 महिला शक्ति केंद्र शुरू, केशव मौर्य का ऐलान

by Saddeek Khan
March 23, 2026

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

January 23, 2026
बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

December 7, 2025
बड़ा खुलासा! आंगनबाड़ी का तेल बाजार में बिकता मिला, जांच की मांग तेज

बड़ा खुलासा! आंगनबाड़ी का तेल बाजार में बिकता मिला, जांच की मांग तेज

March 26, 2026
पत्नी के हत्यारे पति का शव मिला फांसी के फंदे पर, क्षेत्र में हड़कम्प

पत्नी के हत्यारे पति का शव मिला फांसी के फंदे पर, क्षेत्र में हड़कम्प

March 6, 2026

Hello world!

0
How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

0
Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

0
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

0
बाजपुर में गैस एजेंसी पर बड़ा आरोप! बिना सिलेंडर दिए भेजा ‘डिलीवर’ मैसेज

बाजपुर में गैस एजेंसी पर बड़ा आरोप! बिना सिलेंडर दिए भेजा ‘डिलीवर’ मैसेज

March 30, 2026
श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

March 29, 2026
रायपुर में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उबाल, सड़कों पर उतरा क्रिश्चियन समुदाय

रायपुर में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उबाल, सड़कों पर उतरा क्रिश्चियन समुदाय

March 29, 2026
बहराइच में महिलाओं को दिया गया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण, 150 महिलाएं हुईं शामिल

बहराइच में महिलाओं को दिया गया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण, 150 महिलाएं हुईं शामिल

March 29, 2026

Recent News

Facebook Twitter Youtube Instagram

Nishpaksh Darpan

Nishpaksh Darpan

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • अमेठी
  • अम्बेडकरनगर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • कुशीनगर
  • क्राइम
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • प्रमुख समाचार
  • बहराइच
  • बाराबंकी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महराजगंज
  • राजनीति
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संतकबीरनगर
  • सीतापुर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

Recent News

बाजपुर में गैस एजेंसी पर बड़ा आरोप! बिना सिलेंडर दिए भेजा ‘डिलीवर’ मैसेज

बाजपुर में गैस एजेंसी पर बड़ा आरोप! बिना सिलेंडर दिए भेजा ‘डिलीवर’ मैसेज

March 30, 2026
श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

March 29, 2026

© 2025 Nishpaksh Darpan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

© 2025 Nishpaksh Darpan