Sunday, 25 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
25 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
लखनऊ

स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर

दिनांक: Sunday, 25 October 2026 | समय: 05:42 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • एसएआई एनएसआरसी लखनऊ ने फिटनेस, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के लिए चलाए जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। स्वस्थ, सक्रिय और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए खेलों तथा शारीरिक व्यायाम को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (NSRC), लखनऊ की ओर से लखनऊ और नैनीताल में दो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से लोगों को फिटनेस अपनाने, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

एसएआई एनएसआरसी लखनऊ के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक आत्मप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के सहयोग से ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सुरक्षा थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में यूपीएसएसएफ के लगभग 50 अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पांच किलोमीटर की साइकिल रैली के साथ जुम्बा, योग, रस्सीकूद, दौड़ और पुश-अप जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और नियमित शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों के लगभग 1,500 प्रतिभागी भी वर्चुअल माध्यम से इस पहल से जुड़े।

दूसरी ओर, नैनीताल स्थित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में फिट इंडिया और एमवाई भारत पहल के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नशे के विरुद्ध शपथ, योग, फिटनेस चुनौतियों, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, साइकिलिंग और रस्साकशी जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में यूपीएसएसएफ के निरीक्षक प्रमोद यादव और निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा लखनऊ में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, नैनीताल में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण सती मुख्य अतिथि तथा डॉ. नीलम जोशी और आलोक कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

एसएआई एनएसआरसी लखनऊ के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह और सहायक निदेशक मनीष कुमार तथा प्रवीण कुमार सीएम ने इन पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां लोगों को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती हैं।

दोनों कार्यक्रमों का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतिभागियों और अतिथियों ने फिटनेस तथा खेलों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। एसएआई एनएसआरसी लखनऊ ने इन पहलों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली, खेलों में जनभागीदारी और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

लखनऊ

लखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

25 October 2026

बन्थरा (लखनऊ)। बन्थरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर…

लखनऊ

यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलान

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की शक्ति से उत्तर प्रदेश…