शादी का झांसा, संबंध और फिर धमकी… 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 18 फरवरी 2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संदीप पुत्र राजाराम निवासी गजरहा थाना कोल्हुई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *