Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
गोरखपुर

स्कूल गई थी, घर नहीं लौटी… ऐसे मिली लापता लड़की, चौंकाने वाला खुलासा

दिनांक: Saturday, 04 April 2026 | समय: 11:05 PM | लेखक: | श्रेणी: गोरखपुर, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ/गोरखपुर। सवर्ण आर्मी के सहयोग और पुलिस की सक्रियता से गोला बाजार थाना क्षेत्र की लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने इस मामले में सहयोग के लिए सवर्ण आर्मी और पुलिस का आभार जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के जीजा प्रभाकर पांडे ने सवर्ण आर्मी के जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय को बताया कि उनकी शाली 2 अप्रैल 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रभारी ने इसकी सूचना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय को दी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर से निर्देश जारी कर गोरखपुर और संतकबीरनगर इकाइयों को सहयोग के लिए सक्रिय किया गया।

गोरखपुर जिला अध्यक्ष विनय त्रिपाठी और संतकबीरनगर (खलीलाबाद) जिला अध्यक्ष विभव नाथ त्रिपाठी के सहयोग से करुणा शंकर उपाध्याय ने तत्काल गोला बाजार थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और मोबाइल नंबर की सीडीआर के आधार पर अंकित यादव के नंबर की लोकेशन ट्रेस कर किशोरी को समय रहते सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि मामले में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

परिजनों ने सवर्ण आर्मी और गोला बाजार थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

संबंधित ख़बरें

गोरखपुर

महारानी दुर्गावती शौर्य दिवस पर गोंड धुरिया समाज का सम्मेलन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की उठी मांग

27 June 2026

गोरखपुर। महारानी दुर्गावती शौर्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आरटीओ रोड स्थित गोकुल अतिथि भवन में गोंड धुरिया समाज…

अम्बेडकरनगर

बाल दिवस पर चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, गोरखपुर चिड़ियाघर से रेल म्यूजियम तक रोमांचक यात्रा

16 November 2025

गोरखपुर/अम्बेडकरनगर। बाल दिवस के मौके पर चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल भैया फरेंदा, अम्बेडकर नगर डड़वार व फुलमनहा के छात्रों ने…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *