यूपी के रायबरेली में महिला पत्रकार पर दबंगों का जानलेवा हमला, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

[post-views]
  • यूपी के रायबरेली में महिला पत्रकार पर दबंगों का जानलेवा हमला के बाद पत्रकार सुरक्षा पर बड़े सवाल

निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका सह संपादक

यूपी में बेखौफ दबंगों का कहर बढ़ता ही जा रहा है, दबंगों को न तो योगी राज के बुलडोजर का खौफ है न ही प्रशासन के सख्त कानून का खौफ, तभी तो आम जनता के साथ मारपीट तो आम बात यह दबंग पत्रकारों को आम जनमानस के बीच पीटने से बाज नहीं आते, मामला एक महिला पत्रकार को खुलेआम बाल पकड़कर पीटने का हो तो प्रशासन पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

फिरहाल एक पत्रकार संगठन से जुड़ी पीड़िता पत्रकार सहित संगठन रायबरेली के महराजगंज कोतवाली कार्यवाही को लेकर पहुंचे है।आपको बता दे कि रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक महिला पत्रकार पर सरेआम हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जो योगी सरकार की कानून व्यवस्था सहित प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है।पत्रकार संगठन की महिला जिलाध्यक्ष पर हमला।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज की अध्यक्ष कु. सोनी किसी कार्यवश चंदापुर चौराहे की तरफ निकली थीं। वापस लौटते समय जैसे ही वह महराजगंज थाना क्षेत्र के मौर्या बाग के पास एक दुकान पर रुककर ठंडा पीने लगीं, वहां बैठे ‘लकड़ी जादूगर’ नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उन पर अचानक हमला बोल दिया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर किस तरह दबंग सरेआम हाथापाई, खींचतान और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। महराजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर पीड़ित महिला पत्रकार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित महिला पत्रकार ने तत्काल महराजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। महिला पत्रकार पर हुए इस हमले की खबर फैलते ही स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला पत्रकार की ओर से शिकायती पत्र इस पूरे घटनाक्रम में महिला संगठन अध्यक्ष पत्रकार कुमारी सोनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महराजगंज रायबरेली कुमारी सोनी पुत्री रामसजीवन नि0 ग्राम ओथी थाना महराजगंज जिला रायबरेली निवासिनी है, पीड़िता ने रामनरेश प्रजापति पुत्र स्व० राम आसरे नि० ग्राम वसालतनगर थाना चन्दापुर सहित सुरेश पुत्र रामनरेश नि० ग्राम वसालतनगर थाना चन्दापुर के साथ दो व्यक्ति अज्ञात निवासी अज्ञात के खिलाफ शिकायत पत्र दर्ज कराया है।SC ST सहित गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया।

मुकदमा पीड़िता के अनुसार शिकायत पत्र में बताया कि दिनाँक 14-07-2026 को समय लगभग 1 बजे दोपहर की है जब पीड़िता चन्दापुर चौराहा महराजगंज निजी कार्य हेतु गयी हुयी थी इतने में पीड़िता ने दुकान पर रुककर पानी पीने लगी उसी समय प्रतिपक्षी सं० 1 अपने सहयोगियो के साथ प्रतिपक्षी संख्या 2 व 3 के सहयोग से पीड़ित के पास पहुँचकर कहा कि बहुत बड़ी पत्रकार बनती हो तथा भ‌द्दी-भद्दी गालिया देने लगे।

जब पीड़िता ने गालियो का विरोध किया तब प्रतिपक्षी गण एक राय होकर प्रार्थिनी को लात घूसो व थप्पणो से मारा पीटा तथा जातिसूचक शब्दो से अपमानित करते हुए कहा कि चमारिन तुम्हारा दिमाग खराब हो गया तथा पीड़िता के शोर शराबा करने पर बहुत से लोग वहाँ एकत्रित हो गये तब पीड़िता की जान बची तब प्रतिपक्षीगण जाते समय कहाँ कि आज तो बच गयी हो अगले दिन जान से मार देगे एवं पीड़िता की जेब में रखे मु0 1000/-रुपये भी छीन लिया।

महराजगंज पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(1) (द) के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(1)(घ) सहित भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 में 115(2) व भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 में 309(4) के साथ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 में 351(3) व भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा दर्ज की है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts