“वादे पूरे करो!” बाजपुर में किसानों का अल्टीमेटम, धामी सरकार पर फूटा गुस्सा

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर बाजपुर के किसानों ने भूमि बचाओ मुहिम के बैनर तले एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को बाजपुर SDM के माध्यम से सौंपा गया।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 18 जनवरी 2025 को 18 महीना से चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को स्थगित करवाते समय धामी सरकार द्वारा ऊधम सिंह नगर डीएम के माध्यम से 20 गांवों से जुड़े मामलों के समाधान का आश्वासन दिया गया था।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि आश्वासन के अनुसार 3 माह में समाधान होना था। लेकिन 14 माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

जिससे बाजपुर क्षेत्र के हजारों किसान परिवार गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में आई तेज आंधी बारिश के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने मांग की है कि धामी सरकार तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा प्रदान करे। ताकि किसानों को राहत मिल सके और वे किसान कर्ज के बोझ से बच सकें।

भूमि बचाओ मुहिम ने सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और दिए गए आश्वासनों को जल्द पूरा किया जाए। अन्यथा किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर कई किसान मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सतनाम सिंह, योगेश सैनी, मुकेश दिवाकर, बेअंत सिंह, गुरजीत सिंह, सिकंदर सिंह, जसमीत सिंह भुल्लर, महेंद्र सिंह, खेमकरण सैनी, ईस्टपाल सिंह, कश्मीर सिंह, शेर सिंह, राजा समरा, राजकिशोर सिंह, सतनाम सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े: गदरपुर में सपा का हुंकार प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *