Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आम जनमानस को किया गया जागरूक

दिनांक: Thursday, 25 December 2025 | समय: 09:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • वन स्टॉप सेंटर रायबरेली ने इंद्रागार्डन में लगाया जागरूकता स्टाल

रायबरेली। जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर द्वारा इंद्रागार्डन रायबरेली में विशेष जागरूकता स्टाल लगाया गया। यह कार्यक्रम हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार तथा जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है।

यदि कहीं भी इस प्रकार का बाल विवाह होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और उनके अधिकारों का हनन करता है। हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित बालक-बालिकाओं एवं आम नागरिकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रहे ये लोग उपस्थित

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर रायबरेली से केंद्र प्रभारी आस्था ज्योति, केस वर्कर ज्ञाना यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अर्चना सिन्हा, काउंसलर साधना श्रीवास्तव, एमटीएस श्रद्धा, राकेश मिश्रा, आकाश सोनकर, दीप्ति मिश्रा एवं ड्राइवर सतीश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूक बनें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में इसकी रोकथाम में सहयोग करें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *