Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: गड्ढों में तब्दील सड़क पर भड़के ग्रामीण, सांसद के.एल. शर्मा को सौंपा ज्ञापन

दिनांक: Thursday, 25 December 2025 | समय: 10:05 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन प्रभावित, सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रायबरेली। डलमऊ तहसील के कुण्डवल ग्राम सभा सहित आसपास के दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए भूएमऊ स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर किशोरी लाल शर्मा (अमेठी सांसद) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और आगामी चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज–रायबरेली मार्ग, जो कठगर होते हुए डलमऊ–फतेहपुर रोड से जुड़ता है, पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसी मार्ग से कुण्डवल, बदई का पुरवा, बलापुर, भीरा गोविन्दपुर, नरपतगंज, तेरूखा, देवन्ना, सीतारामपुर, मछियानारी, केसरूवा, हजियापुर, भोला का पुरवा, बैजू का पुरवा, कालू का पुरवा, रंजीतपुर लोनारी, सांडबरा सहित लगभग दो दर्जन गांवों के 20 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल विद्यालय जाते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अभिभावकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

आंदोलन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नाराज ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे और आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे इस सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

ग्रामीणों ने सांसद से मांग की कि इस मार्ग को प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *