बृजमनगंज में भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

बृजमनगंज, महराजगंज। देव गढ़वा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार दोपहर भगवान शनिदेव की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना से पूर्व विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया गया। इसके बाद मुख्य यजमान शीतलाल गुप्ता ने भक्तों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की।

शोभायात्रा बृजमनगंज कस्बे से होते हुए आमाकोट स्थित समय माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः नवनिर्मित मंदिर परिसर की ओर रवाना हुई। इस दौरान विद्वानों ने मंदिरों में विराजमान देवी–देवताओं से शनिदेव का मिलन संस्कार भी कराया।

गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या शोभायात्रा में शामिल रही। राधा–कृष्ण की आकर्षक झांकी सबका केंद्र रही। पूरे मार्ग में “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस मौके पर मुख्य यजमान शीतलाल गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, सिद्धेश्वर चौरसिया, सोनू गुप्ता, मिथलेश चौहान, बसंत गुप्ता, विश्वनाथ भारती, अशोक चौहान, राजू सहानी, बबलू गुप्ता, विकास तिवारी, विशाल भारती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *