रायबरेली में आंधी से उजड़े घर पहुंची मदद, सुशील पासी ने पीड़िता को दी आर्थिक सहायता

रायबरेली में हाल ही में आई आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी आगे आए हैं। वह शिवगढ़ विकास क्षेत्र के बैंती ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां प्राकृतिक आपदा में घर खो चुकी सोनम रावत के परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहयोग दिया।

बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को आए तेज आंधी-तूफान के चलते सोनम रावत पुत्री स्वर्गीय परीदीन का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद परिवार के पास न रहने का ठिकाना बचा और न ही खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था रही।

सूचना मिलने पर सुशील पासी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को 11 हजार रुपये की नगद सहायता दी। साथ ही घर में रोशनी के लिए सोलर लालटेन भी उपलब्ध कराया।

इस दौरान सुशील पासी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सोनम की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च वह स्वयं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे बढ़कर मदद करें।

साथ ही उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकारी स्तर पर अपेक्षित सहायता नहीं पहुंच पाई है।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान राम हेतु, राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन, श्रवण कुमार रावत, दया शंकर रावत समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts