रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित की जा रही होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु श्री के0बी0 सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवनन्दापुर, चंद्रपाल इंटर कॉलेज सोरा गंगागंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 तथा 27 अप्रैल, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में सम्पन्न होनी है।
परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3504 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हो रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम पाली में उपस्थित व अनुपस्थित अभ्यर्थियों का विवरण:-
दिनांक:- 25 अप्रैल 2026
कुल उपस्थित अनुपस्थित
3504 2549 955
इनसेट-
होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न
- आयोजित परीक्षा में 7008 अभ्यर्थियों में 5121 उपस्थित एवं 1887 अनुपस्थित रहें
रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आज की आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 3504 अभ्यर्थियों में से 2549 अभ्यर्थी उपस्थित व 955 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 3504 अभ्यर्थियों में से 2572 अभ्यर्थी उपस्थित व 932 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनो पालियों में कुल 7008 अभ्यर्थियों में से 5121 अभ्यर्थी उपस्थित व 1887 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाए की गई है, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।


















