रायबरेली में भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से महिला की मौत, मासूम समेत दो घायल

रायबरेली (ऊंचाहार)। कोतवाली क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पूरे चांदन मजरे सवैया गांव निवासी अमरेश कुमार की पत्नी शसी अपने देवर अंकित और 3 वर्षीय मासूम आयुष के साथ इलाज कराकर रायबरेली से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, घायल देवर और मासूम बच्चे का इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *