रायबरेली में उद्यान मंत्री का जनसेवा संदेश: सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

  • गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य – दिनेश प्रताप सिंह
  • सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिये हमेशा है तैयार – उद्यान मंत्री

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को जनपद रायबरेली के विकास खंड सतांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरई में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्री ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए सैकड़ों वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही जिला पंचायत की 197 लाख रुपये की लागत से 25 संपर्क मार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान ही उनके प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अटौरा संजय शुक्ला, ग्राम प्रधान पोरई वंशराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज पासवान, शक्ति केंद्र संयोजक संत बक्स सिंह, अशोक शर्मा, देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, शिव सागर तिवारी, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इनसेट-

खीरों ब्लॉक में भी कंबल वितरण, 13 परियोजनाओं का लोकार्पण

इसके पश्चात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड खीरों की ग्राम पंचायत बकुलिहा, देवगांव एवं सेमरी में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहां भी शीतलहर से बचाव हेतु सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की 129 लाख रुपये की लागत से 13 संपर्क मार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सेमरी राम सनेही, ग्राम प्रधान भितरी लालू सिंह, सुरेश त्रिवेदी, देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *