Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में अवैध गांजा कारोबार धड़ल्ले से जारी, पुलिस बेखबर

दिनांक: Wednesday, 19 November 2025 | समय: 04:51 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में अवैध गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाती। नशे का यह अवैध धंधा कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेजी से फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गंभीर चिंता व्याप्त है।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन में लगातार वृद्धि हो रही है। शराब की बजाए नशे के अन्य विकल्पों को अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। तस्करी के इस अवैध व्यापार में युवाओं की सक्रियता भी डराने वाली है, जो कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में इस खतरनाक कारोबार में शामिल होते जा रहे हैं।

कई स्थानों पर खुलेआम हो रही अवैध बिक्री

जानकारी के मुताबिक, कस्बे सहित दर्जनभर से अधिक ठिकानों पर नशीले कफ सीरप और गांजे का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा, मामी चौराहा, लेहरा स्टेशन, बांग्ला चौराहा, सोना बंदी चौराहा और लेदवा चौराहा समेत कई जगहों पर गुमटी से लेकर घरों तक से गांजे की सप्लाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि ब्लॉक के पास स्थित लाइसेंसी भांग की दुकान पर भी गांजा बेचा जाता है, जो सीधे-सीधे कानून के उल्लंघन का मामला है।

कानून व्यवस्था के लिए चुनौती

अवैध नशा कारोबार की बढ़ती गतिविधियाँ पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। खुलेआम चल रहे इस व्यापार से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर नशे के इस नेटवर्क पर रोक कब लगेगी?

थाना अध्यक्ष बोले- मिली जानकारी की जाएगी जांच

इस मामले पर थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि “इस विषय में हमें कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

क्षेत्र में बढ़ते नशे ने युवाओं के भविष्य पर खतरा मंडरा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को नियमित अभियान चलाकर ऐसे अवैध धंधों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *