लालगंज समाधान दिवस में 77 शिकायतें, 10 का तुरंत निस्तारण

रायबरेली। तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विधायक सरेनी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा-अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकरण में समस्या हो तो उसका कारण स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 33, पुलिस की 27, विकास की 03, समाज कल्याण की 02 तथा अन्य 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, सीओ लालगंज अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *