Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

यातायात दिवस पर लखनऊ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 22 वाहन सीज और 65 पर चालान

दिनांक: Monday, 10 November 2025 | समय: 03:48 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णा नगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ में यातायात दिवस अभियान के तहत रविवार को बारा बिरवा स्थित अवध चौराहा पर ट्रैफिक एसीपी राधा रमण सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ के निर्देशानुसार सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस दौरान एसीपी के साथ टीआई कृष्णा नगर रविन्द्र कुमार सिंह, टीआई कैंट राधेश्याम सिंह, टीआई देवेश शाही, सहायक राहुल वर्मा और टीएसआई मृतुंजय पांडेय सहित ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। अभियान के तहत ऑटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन और अवैध डग्गामार वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने ऑटो चालकों के क्यूआर कोड की भी जांच की ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके।

जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 22 वाहनों को सीज किया जबकि 65 वाहनों के चालान किए गए।

एसीपी राधा रमण सिंह ने बताया कि “सुरक्षित सफर सभी की जिम्मेदारी है। यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।”

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी वितरित किए और लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि इस तरह के नियमित अभियान लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *