Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सांसद खेल स्पर्धा में आलमाइटी के छात्रों ने मचाया धमाल, खो-खो, दौड़ और कुश्ती में किया शानदार प्रदर्शन

दिनांक: Monday, 10 November 2025 | समय: 03:35 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में आलमाइटी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेलों में भी अव्वल हैं।

स्पर्धा के दौरान आलमाइटी के खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़ और कुश्ती जैसे विभिन्न खेलों में विपक्षी टीमों को पछाड़ते हुए शानदार जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनमीन जहाँ ने प्रथम स्थान और सारिया रजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में मन्तशा प्रथम तथा रुकैया द्वितीय स्थान पर रहीं।

400 मीटर दौड़ में भी आलमाइटी की छात्राओं का दबदबा कायम रहा, तनमीन जहाँ ने पुनः प्रथम और निधि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रूकसार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अमन यादव, जूनियर वर्ग में श्यामसुंदर यादव, और 400 मीटर दौड़ में दिवाकर चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं सीनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में आनंद यादव ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “यह तो एक शुरुआत है, हमारी शुभकामना है कि हमारे छात्र प्रदेश और देश स्तर पर भी इसी तरह विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।”

आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यार्थियों के जोश और खेल भावना की सभी ने सराहना की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *