Sunday, 25 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
25 October 2026
ताज़ा खबर
यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचारयूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचार
लखनऊ

लखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा

दिनांक: Sunday, 25 October 2026 | समय: 01:54 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान परिवारों की शिक्षा, पेंशन, ऋण व्यवस्था और ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

शकील अहमद

लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10 हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि क्षेत्र में निवेश और किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का आधार हैं। उनके हितों की रक्षा के लिए किसान संगठनों और शासन के बीच नियमित संवाद आवश्यक है। उन्होंने किसानों की जायज मांगों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए पेंशन और ऋण व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति, साइकिल और लैपटॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक दो हजार मेधावी विद्यार्थियों को जाति और धर्म से परे साइकिल एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया है।

डॉ. सिंह ने प्रत्येक जिले में किसान परिवारों के युवाओं के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बाजार प्रबंधन का प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा कर सकता है। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योगों, एग्रीटेक कंपनियों और स्टार्टअप में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने फसल क्षति के तकनीक आधारित आकलन, खाद-बीज की उपलब्धता और छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

किसानों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए डॉ. सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रत्येक दो माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक कराने का आग्रह करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर नियमित चर्चा और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देना होगा।

महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव (बबलू), राजेश द्विवेदी, नरेश यादव, मोहन सिंह मोना, योगेश यादव और उमेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महापंचायत में किसानों की आर्थिक स्थिति, किसान परिवारों के बच्चों की शिक्षा, ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और कृषि क्षेत्र में निवेश जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलान

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की शक्ति से उत्तर प्रदेश…

लखनऊ

लखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत

24 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। नगर निगम लखनऊ में भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में नगर आयुक्त से शिकायत कर…

लखनऊ

लखनऊ जंक्शन पर वेस्ट- टू- वैल्यू पहल; 225 किलो प्लास्टिक कचरे से बनीं 5 …

24 October 2026

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में एक विस्मयकारी तथा अभिनव विधिक प्रयास किया…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *