Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

जनकपुर धान केंद्र में संकट: स्टोरेज फुल, बारिश और ऊपर से गुजरती बिजली लाइनें बनी खतरा

दिनांक: Saturday, 10 January 2026 | समय: 04:18 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

जनकपुर (एमसीबी), छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के जनकपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने की जगह लगातार कम होती जा रही है। समय पर उठाव (लिफ्टिंग) न होने के कारण केंद्र परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई है, जिससे किसानों और केंद्र कर्मियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

धान खरीदी केंद्र से जुड़े लोगों ने मीडिया के माध्यम से बताया कि धान रखने की जगह लगभग भर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। इससे न केवल खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि केंद्र में सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

कर्मियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बिजली लाइनें धान भंडारण स्थल के ऊपर से गुजर रही हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद अब तक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया है।

दूसरी ओर मौसम में अचानक बदलाव और बारिश की स्थिति में खुले या असुरक्षित स्थानों पर रखा धान भीगकर खराब होने का खतरा बना हुआ है। यदि शीघ्र उठाव और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धान खरीदी केंद्र से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द धान का उठाव कराया जाए, भंडारण के लिए अतिरिक्त सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए और बिजली लाइनों से जुड़ी जोखिमपूर्ण स्थिति का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *