Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पहले जमीन का बैनामा, फिर हत्या का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

दिनांक: Saturday, 10 January 2026 | समय: 04:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज थाने की  पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करीब चार महीने बाद एक महिला की हत्या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुजरौलिया निवासी तोलेराम की शिकायत पर की गई है।

शिकायतकर्ता तोलेराम ने बताया कि उसकी भाभी सूखना देवी के पति शिवसागर की लगभग एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। पति की मौत के बाद सूखना देवी घर पर अकेली रहती थीं और उनकी देखरेख तोलेराम द्वारा की जाती थी।

तोलेराम के अनुसार 15 सितंबर 2025 को कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनहवा, अमहवा निवासी उसकी बहन किरन सूखना देवी को अपने घर ले गई। आरोप है कि वहां किरन ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर सूखना देवी को अचेत अवस्था में रखकर उनकी पूरी भूमि व मकान का बैनामा (बिक्रीनामा) और वसीयत करवा ली।

इसके बाद 19 अक्टूबर 2025 को सूखना देवी की कथित रूप से हत्या कर दी गई। शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन उस समय आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस की निष्क्रियता से आहत होकर तोलेराम ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा निवासी किरन, कन्हई, गुजरौलिया निवासी रामदीन और फरेंदा निवासी रामनरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *