Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

जहानाबाद गल्ला मंडी ओवरब्रिज बंद, आईयूएमएल जिला अध्यक्ष इमरान ने डीएम से की शिकायत

दिनांक: Monday, 03 November 2025 | समय: 10:32 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जहानाबाद से गल्ला मंडी को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के लंबे समय से बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर आईयूएमएल पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एडवोकेट ने 3 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी रायबरेली से मुलाकात की और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

मोहम्मद इमरान एडवोकेट ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो महीने से ओवरब्रिज पूरी तरह बंद है, जिसके कारण लोगों को अंडरग्राउंड सबवे से होकर गुजरना पड़ता है। सबवे की जगह कम होने से मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा के बीच टकराव की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी इसी ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया निर्माण कार्य के चलते पुल जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गया और दोबारा बंद करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा और ओवरब्रिज को जल्द ही आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *