Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में लावारिस बच्चियों को सकुशल परिजनों से मिलाने वाले चौकी प्रभारी एंव आरक्षी बने ‘कॉप्स ऑफ द मंथ’

दिनांक: Monday, 03 November 2025 | समय: 10:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत त्रिपुला चौराहे के पास मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया है।

दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कोतवाली नगर क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे के पास दो नाबालिग बच्चियां- पूजा (11 वर्ष) और जानवी (6 वर्ष), निवासी ग्राम रनागंज थाना महराजगंज, लावारिस अवस्था में सड़क पर घूमती मिलीं।

गश्त के दौरान चौकी प्रभारी त्रिपुला उपनिरीक्षक अंकुर दुबे एवं आरक्षी सोनू ने बच्चियों को देखा और तत्परता दिखाते हुए उनसे पूछताछ एवं काउंसलिंग की। बाद में दोनों बच्चियों को उनके परिजन रमेश पुत्र कन्हैयालाल को सकुशल सुपुर्द किया गया।

बच्चियों की सुरक्षा और मानवीय दृष्टिकोण से किए गए इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को माह अक्टूबर का “कॉप्स ऑफ द मंथ” घोषित किया। इस अवसर पर उन्हें ₹500-500 नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल पुलिस की संवेदनशील छवि को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी पैदा करती है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *