Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

कमला देवी–राधेश्याम क्रिकेट फाइनल: वार्ड नंबर 2 ने जीता खिताब

दिनांक: Monday, 02 February 2026 | समय: 05:49 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कमला देवी–राधेश्याम क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। खिताबी मुकाबला वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 11 की टीमों के बीच हुआ, जिसमें वार्ड नंबर 2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड नंबर 11 की टीम निर्धारित 7 ओवरों में मात्र 19 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 2 की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 3 ओवर में 21 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह वार्ड नंबर 2 ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वार्ड नंबर 2 के खिलाड़ी ओम राव को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं भानु को फाइनल का मैन ऑफ द मैच, जबकि आशुतोष को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 16 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता वार्ड नंबर 11 की टीम को 7 हजार 500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह (पूर्व विधायक, फरेंदा विधानसभा) तथा विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल (चेयरमैन, नगर पंचायत बृजमनगंज) मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता, उदयराज यादव, हरीशचंद सोनकर, चंदू सिंह तथा प्रतियोगिता के आयोजक यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और क्षेत्र में आपसी सद्भाव को मजबूत करना रहा।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *