Thursday, 19 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
19 November 2026
ताज़ा खबर
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्यसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में APWA और राष्ट्रहित व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक, राजेश श्रीवास्तव बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष

दिनांक: Tuesday, 17 November 2026 | समय: 06:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

रघुवंशी गेस्ट हाउस में पत्रकारों और व्यापारियों के हितों पर हुई चर्चा

संजय यादव सहित कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित रघुवंशी गेस्ट हाउस में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन (APWA) एवं राष्ट्रहित व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा, व्यापारियों के हितों और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बैठक में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। APWA में राजेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष तथा संजय यादव को लखनऊ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, राष्ट्रहित व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ में अतुल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और किरण शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मलिक मोहम्मद, विनोद यादव जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, डॉक्टर कमलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष सरोजनी नगर, पुत्तन लाल यादव मीडिया प्रभारी, पीर मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार रावत विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज, पिंटू यादव बालाजी मंदिर अध्यक्ष, सुमित सदस्य तथा विकास यादव जिला सचिव लखनऊ सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि APWA का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों एवं लेखकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा करना तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना है। वहीं, राष्ट्रहित व्यापार मंडल व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान कर उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में पद मिलना सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी ने भी संगठन की एकजुटता पर बल दिया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, जनहित, पत्रकार हित एवं व्यापारी हित के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

18 November 2026

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा 21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में…

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…