रायबरेली में आसमानी बिजली का कहर, घर जलकर राख, मासूम गंभीर रूप से घायल

रायबरेली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गदागंज थाना क्षेत्र के मंझलेपुर गांव में एक रिहायशी मकान पर बिजली गिरते ही भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि घायल बच्चे का इलाज जारी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *