पश्चिम बंगाल नतीजों पर बोले अभिलाष कौशल-यह राष्ट्रवाद और विकास की जीत

रायबरेली। ऊंचाहार में पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए कहा कि बंगाल का जनादेश राष्ट्रवाद, सकारात्मक विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की जीत है जिसमें राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उनके मुताबिक, पांच राज्यों में भाजपा को मिली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।

अभिलाष कौशल ने कहा कि बंगाल की ऐतिहासिक विरासत हमेशा से राष्ट्रवाद की प्रेरणा रही है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के ‘वंदे मातरम्’ से लेकर स्वामी विवेकानंद के संदेशों तक, इस भूमि ने देश को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने अलगाववाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार को स्वीकार किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज ने बड़ी संख्या में विकास और राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

इस मौके पर जिला मंत्री राघवेंद्र पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts