रायबरेली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत, विधायक अदिति सिंह ने किया वृहद वृक्षारोपण

  • बूढ़नपुर में पौधरोपण महायज्ञ में शामिल हुईं सदर विधायक, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का दिलाया संकल्प

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के अमावाँ विकास खंड की ग्राम पंचायत बूढ़नपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ में सदर विधायक अदिति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि “12 जुलाई का वृक्षारोपण महायज्ञ प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का विराट उत्सव है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधरोपण करना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। यही प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्राम प्रधानों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विधायक ने सभी से हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts