Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थाना बिजनौर पुलिस ने चेन लूट के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 08:40 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

बिजनौर (लखनऊ)। थाना बिजनौर पुलिस ने चेन लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को लूटी गई सोने की चेन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई त्वरित जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जनवरी 2025 को श्रीमती रीना पत्नी राजकिशोर द्विवेदी मूल निवासी ग्राम टिकरा सामद थाना औरास, जनपद उन्नाव तथा वर्तमान निवासी किराये का मकान ग्राम कमलापर थाना बिजनौर, लखनऊ ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक 15 जनवरी 2025 को समय करीब 16:00 से 16:15 बजे के बीच एक स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति जिसने महरून रंग की जैकेट और सिर पर टोपी पहन रखी थी, ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में थाना बिजनौर में मु०अ०सं० 007/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।

जांच के क्रम में 16 जनवरी 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राहुल अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय गुरूदत्ता अरोड़ा उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी बी-1/57 सेक्टर डी, एलडीए, थाना कृष्णानगर लखनऊ, हाल पता प्रिया गुलाटी पत्नी अंज गुलाटी, रॉयल सिटी, निकट कल्प सिटी, औरंगाबाद थाना बिजनौर, लखनऊ को समय करीब 20:25 बजे हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त इससे पूर्व थाना पीजीआई क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है और उसे अभ्यस्त अपराधी बताया गया है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *