लखनऊ: सरोजनीनगर से युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

  • 28 मई की सुबह घर से निकले विवेक दुबे का अब तक नहीं लगा सुराग, परिवार चिंतित

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने आमजन से मदद की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार दुबे, पुत्र राजेश कुमार दुबे, मूल रूप से बस्ती जनपद के परसमरपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में वह सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे के पास रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, 28 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिवार के लोगों का कहना है कि विवेक के अचानक लापता होने से घर में चिंता का माहौल है। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को विवेक कुमार दुबे के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9468213889 पर परिवार या स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं, ताकि युवक का पता लगाकर उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके।

परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से जल्द ही युवक का पता चल सकेगा। वहीं स्थानीय स्तर पर भी युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *