Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

ग्राम प्रतिनिधियों को राहत: योगी सरकार ने 3,866 परिवारों को दिए ₹136 करोड़

दिनांक: Wednesday, 15 October 2025 | समय: 08:55 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले – संवेदनशील सुशासन की मिसाल ‘पंचायत कल्याण कोष’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बड़ी और संवेदनशील पहल की है। पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित ‘पंचायत कल्याण कोष योजना’ के तहत अब तक 3,866 परिवारों को ₹136 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 15 सितंबर 2021 को शुरू की गई यह योजना अब हजारों परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव की रीढ़ हैं- वे बिना स्वार्थ जनता की सेवा करते हैं, इसलिए उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार का नैतिक दायित्व है।

मंत्री ने बताया कि खीरी जिले की ग्राम सभा सदस्य रेखा देवी के निधन के बाद उनके परिवार को ₹2 लाख की सहायता राशि मिली, जिससे उनकी बेटी पूजा की शादी संपन्न हो सकी। इसी तरह, उन्नाव जिले के क्षेत्र पंचायत सदस्य उदन सिंह के पुत्र को ₹3 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे उन्होंने ग्रामीणों की सेवा के लिए एंबुलेंस वैन खरीदी।

पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ₹136.22 करोड़ की राशि 3,866 लाभार्थी परिवारों को दी गई है।

ग्राम प्रधानों के परिजनों को ₹66.50 करोड़

क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को ₹20 लाख

जिला पंचायत सदस्यों को ₹75 लाख

क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ₹15.27 करोड़

ग्राम पंचायत सदस्यों को ₹53.50 करोड़ की राशि शामिल है।

योजना के तहत सहायता राशि का निर्धारण निम्नानुसार किया गया है

ग्राम प्रधान / जिला पंचायत अध्यक्ष / क्षेत्र पंचायत प्रमुख: ₹10 लाख

जिला पंचायत सदस्य: ₹5 लाख

क्षेत्र पंचायत सदस्य: ₹3 लाख

ग्राम पंचायत सदस्य: ₹2 लाख

उपनिदेशक पंचायती राज योगेन्द्र कटियार ने बताया कि आवेदन prdfinance.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किए जाते हैं, और सत्यापन के बाद स्वीकृत राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

यह योजना न केवल आर्थिक राहत का माध्यम बनी है, बल्कि ग्रामीण समाज में आत्मनिर्भरता और भरोसे की नई मिसाल भी पेश कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे व्यवसाय और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *