महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

[post-views]
  • बढ़नी–नकहा–गोरखपुर रेलखंड पर हुआ हादसा, शव की शिनाख्त का प्रयास जारी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़नी–नकहा–गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कथित तौर पर ट्रेन के सामने आ गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts