कामता चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 3 डग्गामार वाहन सीज, दर्जनभर वाहनों के कटे चालान

[post-views]
  • टीएसआई रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष कार्रवाई, अवैध सवारी ढोने और सड़क पर जाम लगाने वालों पर कसा शिकंजा

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में कामता क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कामता टीएसआई रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में डग्गामार वाहनों और बीच सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

गुरुवार को कामता चौराहे पर चलाए गए अभियान के दौरान टीएसआई रविन्द्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से सवारियां भर रहे वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान तीन अर्टिगा वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया।

टीएसआई रविन्द्र सिंह ने कहा कि बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने और अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कामता चौराहे पर डग्गामार वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस की इस सख्ती से यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts