- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे उठाए, मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने गुरुवार को तिलक भवन में एकत्र होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को संबोधित ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को सौंपा।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से शिक्षकों की भावनाओं और समस्याओं को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।
जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए।
जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यदि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।
जनपदीय संयुक्त मंत्री चन्द्र मणि बाजपेई और जनपदीय कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, दिनेश सिंह, कमलेश ओझा, राजेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, शैलेश पांडे, पवन शुक्ल, संजय सिंह, गयेंदु सिंह, आदित्य नारायण पांडे, नीरज हंस, शेखर यादव, अमन शुक्ला, दयाशंकर तिवारी, सुरेन्द्र यादव, आशुतोष पांडे, डॉ. बृज किशोर, राजीव षडंगी, सुजीत चौधरी, अनुराग शुक्ल, आकाश त्रिपाठी, उमेश त्रिवेदी, नीरज शुक्ल, सुधीर द्विवेदी, मो. सगीर, दर्शन लाल लोधी, धर्मेंद्र सिंह, अजय मिश्र, अरुण कुमार, ब्रह्मप्रकाश, रामेंद्र यादव, नीरज सोनी, अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सर्वेश शुक्ल, शशिकांत, प्रमोद शुक्ल, राकेश शुक्ल, संतोष, इमरान, पारुल कुमार, विवेक, कीर्ति मनोहर शुक्ल, अवध किशोर शुक्ल, बलराज सिंह, पीयूष, अमित गुप्ता, सूरज यादव, अशोक पाल, मुन्ना लाल, राजेंद्र यादव, राजेश त्रिवेदी, अशोक यादव, अनामिका तिवारी, बृजेश कुमार, सर्वेश कुमार, दीपक द्विवेदी, अमरेंद्र यादव, बृजेश पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।













