रायबरेली में ‘इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट’: महिला दिवस पर कई महिलाओं को मिला सम्मान

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट और शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक होटल में “इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन इलियास मन्नी भाई, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह, अंतरराष्ट्रीय कवि मारूफ खान, लखनऊ से आए रोटरेक्ट के वरिष्ठ अधिकारी तैय्यब जमील, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इसमें फुटवियर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता आयुषी श्रीवास्तव, हेमकुंड स्कूल की प्रिंसिपल आस्था सिंह, किड्स फन स्कूल से पूजा श्रीवास्तव, नैनो किड्स स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव सहित कई शिक्षिकाएं शामिल हुईं।

इसके साथ ही रायबरेली जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सारिका शुक्ला तथा रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट के अध्यक्ष तारिक खान ने अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को बुके, मेमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. मनीष सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन इलियास मन्नी भाई ने भी अपने हाथों से प्रमाण पत्र और मेमेंटो प्रदान कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तारिक खान का आभार व्यक्त किया तथा अंतरराष्ट्रीय शायर मारूफ खान को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी कई प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा और प्रियंका कक्कड़ सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

समारोह का संचालन एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *