Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

गैस की किल्लत के लिए मोदी जिम्मेदार-ओपी यादव

दिनांक: Wednesday, 11 March 2026 | समय: 10:10 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा है कि एल.पी.जी. गैस की किल्लत के लिए देश के प्रधानमंत्री की नीतियां जिम्मेदार हैं। श्री यादव ने भारत के राष्ट्रपति को फैक्स भेजकर मांग किया है कि वर्तमान समय में एल.पी.जी. गैस की समय पर उपलब्धता न होना आम जनता के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है।

घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में अत्यधिक विलंब और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल आम नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि सरकार की व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।

घरेलू रसोई गैस, जो कि आज हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है, उसकी आपूर्ति में निरंतर बाधा उत्पन्न होना अत्यंत चिंताजनक है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक गैस सिलेंडर के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

कई स्थानों पर गैस एजेंसियों द्वारा पारदर्शिता के अभाव, वितरण में अनियमितता तथा कालाबाजारी जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं और अपने ठण्डे चूल्हों को गैस के अभाव में गर्म करने के लिए ऐसी परिस्थिति में आम नागरिकों को मजबूर होकर वैकल्पिक और असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, समय और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह स्थिति दर्शाती है कि संबंधित विभाग और सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहे हैं।  यही नहीं इस कार्मशियल गैस के अभाव के कारण देश का होटल उद्योग भी लगभग पचास प्रतिशत से ऊपर बन्द हो चुका है, यदि यही स्थिति रही तो दो-चार दिनों में पूरा होटल उद्योग बन्द हो जाएगा, जिससे आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *