महराजगंज: कांशीराम जयंती को सफल बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा ग्रामसभा स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और इसे सफल बनाएं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांशीराम साहब के विचार समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारद राव, विधानसभा अध्यक्ष दुर्गविजय गौतम, महेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, रामू बौद्ध, संजय गौतम, बृजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद, मनीष कुमार, मनोज भारती, डॉ. राहुल राव, डॉ. दुर्गेश चंद्रा, श्याम सुंदर राव, सदाबहार, सुभाष चंद्र, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी रामदेव भारती, अमित रावण, प्रभाकर, विनोद भारती, उग्रसेन गिरी, राजेंद्र प्रसाद, रामसुमेर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts