लखनऊ में सवर्ण आर्मी की बैठक, डॉ. अजीत समेत कई पदाधिकारियों का मनोनयन

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय के आवास पर सवर्ण आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में संगठन हित में किए गए कार्यों को देखते हुए डॉ. अजीत कुमार को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका निभाने वाली एडवोकेट पूनम को जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एडवोकेट राजीव कुमार गुप्ता को जिला आईटी प्रभारी बनाया गया। युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए यश पाठक को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तथा नेहा पाठक को युवा प्रकोष्ठ महिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अभय नारायण द्विवेदी, जिला संयोजक नीतीश दीक्षित, जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कुश तिवारी, जिला विधि प्रकोष्ठ से एडवोकेट कंचन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सूर्य कुमार पांडेय, जिला कार्यकारी सदस्य कमलेश शुक्ल तथा सोनभद्र से आए विशिष्ट अतिथि अनिमेष चौबे सहित सवर्ण आर्मी लखनऊ जिले की पूरी टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह तथा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली तथा संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts