रायबरेली में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 पर बैठक, डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 के संबंध में कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुलभ बनाना था।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने बताया कि इस नीति के तहत जनपद के इच्छुक नागरिक अपने भवन के कम से कम एक और अधिकतम छह कमरों को पर्यटकों को किराए पर दे सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://uptourismportal.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि होमस्टे नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा प्रधान रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts