होली में हुड़दंग पर सख्ती: बृजमनगंज में शांति कमेटी बैठक, सीओ ने दी चेतावनी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। होली पर्व को लेकर बृजमनगंज थाना परिसर में शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सीओ अनिरुद्ध कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा सौहार्द बनाए रखें।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है। इसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम न बजाए जाएं। यदि किसी व्यक्ति को रंग या गुलाल लगाने पर आपत्ति हो तो उसकी इच्छा का सम्मान किया जाए। साथ ही नशा सेवन से बचने की भी अपील की गई।

बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन पासवान, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, आलोक कुमार, अरविंद खरवार, नंदलाल चौरसिया, बृजेश पाल, रजनीश कुमार, संदीप कुमार, उमेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts