लखनऊ में सवर्ण आर्मी का सदस्यता अभियान, 30 नए सदस्य जुड़े

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सवर्ण आर्मी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सरोजनी नगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 30 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।

यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह के आह्वान पर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्पल श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

अभियान का नेतृत्व लखनऊ जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिला संयोजक नीतीश दीक्षित, जिला महासचिव डॉ. अजीत कुमार, जिला अध्यक्ष अभय द्विवेदी, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट कंचन पांडे, आईटी प्रभारी एडवोकेट राजीव गुप्ता, जिला संपर्क प्रमुख एडवोकेट सुमन शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार सुनील गुप्ता का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. अजीत कुमार के सहयोग से एक साथ 30 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हित में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुश तिवारी, सूर्य कुमार पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यश पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा पाठक, बीकेटी तहसील अध्यक्ष (पूर्व एनएसजी कमांडो) सुरेन्द्र पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वीडियो कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts