Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम के विद्यार्थियों का यादगार शैक्षिक भ्रमण: चिड़ियाघर से रेल म्यूज़ियम तक

दिनांक: Monday, 10 November 2025 | समय: 03:25 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। विकासखंड बृजमनगंज स्थित बहादुरी बाजार जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम के विद्यार्थियों ने एक यादगार शैक्षिक भ्रमण किया, जिसमें बच्चों ने शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान चिड़ियाघर, रेल म्यूज़ियम गोरखपुर, और नौका विहार रामगढ़ ताल का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुभव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

छात्रों ने चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों और पक्षियों को करीब से देखा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। वहीं, रेल म्यूज़ियम गोरखपुर में बच्चों ने भारतीय रेल के गौरवशाली इतिहास को जाना, उन्होंने पुराने इंजन, ऐतिहासिक ट्रेनें और रेलवे के प्राचीन उपकरणों को देखकर उत्साह व्यक्त किया।

भ्रमण के अंतिम चरण में छात्र रामगढ़ ताल नौका विहार पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्टीमर राइड का आनंद लिया। नीले पानी और सुहाने मौसम ने इस अनुभव को अविस्मरणीय बना दिया।

इस शैक्षिक यात्रा में मैनेजर हाफ़िज़ मोहम्मद उमर, हबीबुर रहमान सर, तनवीर अहमद सर और मास्टर उमेश कुमार समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजक बल्कि ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *