UGC Act 2026 के विरोध में सवर्ण आर्मी का ज्ञापन, कानून वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
शकील अहमद
लखनऊ। यूजीसी के प्रस्तावित नए कानून यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण आर्मी लखनऊ इकाई द्वारा जिलाधिकारी लखनऊ को ज्ञापन सौंपा गया।
यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह के आह्वान पर आयोजित किया गया। सवर्ण आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के विरुद्ध है।
ज्ञापन में एससी-एसटी अधिनियम को निरस्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी शामिल रही।
इस अवसर पर सवर्ण आर्मी लखनऊ इकाई के जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय, मंडल आईटी सेल प्रभारी अनिमेष, जिला संयोजक नीतीश दीक्षित, जिला अध्यक्ष अभय द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह (जीतू), जिला सचिव डॉ. अजीत कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने बताया कि सवर्ण आर्मी द्वारा पूर्व में भी यूजीसी अध्यक्ष से मुलाकात कर इस कानून को वापस लेने की मांग की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी एक्ट 2026 को वापस नहीं लिया गया, तो संगठन देशव्यापी आंदोलन करेगा। इसके तहत दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई गई है, जिसकी अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।
सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगा।
