रायबरेली महिला अस्पताल में 21 नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई गई शपथ

रायबरेली। जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 नवजात कन्याओं के जन्म पर केक काटकर उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर नवजात बालिकाओं के परिजनों को बेबी किट एवं कॉफी मग वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना नए भारत की मजबूत नींव है।

उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य पर बल देते हुए समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही बाल विवाह रोकने के लिए लागू कानूनी प्रावधानों और विभागीय प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सीनियर स्टाफ नर्स शशिबाला सिंह, कनिष्ठ सहायक रामकरण, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, यशवीर सिंह, राहिल सहित अन्य कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts