बृजमनगंज में राप्ती नदी में डूबकर अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी किनारे शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। ग्राम सभा कोयलाडाढ़ निवासी विश्राम पासवान (57 वर्ष) रोज की तरह भैंस चराने नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की गई तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार हादसा दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। हमेशा की तरह मवेशी चराने गए विश्राम पासवान पानी में गिर पड़े और डूबने से उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *