Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

बृजमनगंज: इलाज कराकर लौट रही युवती की चेन चोरी, महिला चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 05:52 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में इलाज कराने आई एक युवती की सोने की चेन ई-रिक्शा में घर लौटते समय चोरी हो गई। पीड़िता की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलौही निवासी विजय लक्ष्मी मिश्रा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल आई थीं। लौटते समय ई-रिक्शा में सवार एक महिला ने मौका पाकर उनकी सोने की चेन उड़ा ली। चेन गायब होने का आभास होते ही पीड़िता ने कोल्हुई तिराहा पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला राधिका निवासी सिधवापार टोला लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को पकड़ा और थाने लाया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली तथा चुराई गई चेन बरामद कर ली गई।

थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार महिला एक पेशेवर चोर है। पूर्व में भी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया में चोरी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *