Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में शोकग्रस्त परिवारों से मिले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, शिक्षा व सहायता के निर्देश

दिनांक: Tuesday, 20 January 2026 | समय: 11:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य कारणों से हुई मौतों के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उनकी परिस्थितियों की जानकारी ली और बच्चों की शिक्षा, आजीविका तथा सरकारी योजनाओं से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

पिपरसंड निवासी धीरज शुक्ला के 19 वर्षीय पुत्र के निधन के बाद परिवार के बच्चों के लिए विद्यालय शुल्क प्रतिपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही गई। शिवरी निवासी राम सिंह लोधी के बच्चों शगुन और लकी की शिक्षा निर्बाध रखने के लिए फीस प्रतिपूर्ति व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

शिवरी क्षेत्र में एक ही परिवार में माँ और पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद, पीछे रह गए तीन बच्चों के लिए शिक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति, नगद सहायता तथा दीर्घकालिक सहयोग का आश्वासन दिया गया। सहिजनपुर में काजल रावत की असामयिक मृत्यु के बाद उनकी बहन के लिए निजी क्षेत्र में रोज़गार और छोटे भाई की दो वर्षों की विद्यालय फीस जमा कराने का निर्णय लिया गया।

लतीफनगर में अर्पित त्रिवेदी ‘अन्ना’ के निधन के बाद उनके भाई के लिए रोज़गार की व्यवस्था तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु कानूनी प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया गया। रहीमनगर पड़ियाना में विवेक पांडेय के निधन के उपरांत उनकी पत्नी के लिए निजी क्षेत्र में रोज़गार और बच्चों के प्रवेश व फीस प्रतिपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई।

खसरवारा में फूलचंद रावत के निधन के बाद उनकी बहू नीतू के बच्चों के लिए रोज़गारपरक शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। वहीं बंथरा बाजार में सचिन गुप्ता के परिवार के लिए पत्नी को पेंशन तथा बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराए जाने की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त कुरौनी निवासी गुड़िया गौतम के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद परिवार पर आए बैंक ऋण को जमा कराने का संकल्प भी विधायक द्वारा व्यक्त किया गया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और हर पात्र परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *