Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

दिनांक: Tuesday, 20 January 2026 | समय: 11:19 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को राजभवन, लखनऊ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उस समय हुई जब लोकसभा अध्यक्ष 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) में सहभागिता के लिए लखनऊ प्रवास पर हैं।

मुलाकात के बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ओम बिरला के नेतृत्व में लोकसभा ने विधायी उत्पादकता के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने सदन में समय के कुशल प्रबंधन, विधेयकों के सुव्यवस्थित एवं त्वरित पारित होने तथा बहसों में संतुलन और गहनता को उनके नेतृत्व की प्रमुख विशेषताएँ बताया।

डॉ. सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि लोकसभा अध्यक्ष के कार्यकाल में डिजिटल संसद की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलें लागू की गईं, जिनमें ई-पार्लियामेंट, पेपरलेस कार्यप्रणाली, एआई-आधारित बहुभाषी अनुवाद, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और एकीकृत डिजिटल डाटाबेस शामिल हैं। इन पहलों से संसद की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह बनी है।

लोकसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका संसदीय अनुभव, नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति निष्ठा सांसदों व नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओम बिरला के नेतृत्व में लोकसभा लोकतांत्रिक मूल्यों और विधायी गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करती रहेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *