Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय

NDU प्लेटफॉर्म लॉन्च: नाइलिट ने डिजिटल शिक्षा में नया अध्याय, 2030 तक 40 लाख छात्रों को सशक्त बनाने का लक्ष्य

दिनांक: Friday, 03 October 2025 | समय: 11:15 AM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव श्री एस. कृष्णन ने नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म (NDU.Digital) के शुभारंभ को एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म पाठ्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है और खासकर उन सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा पहुंचाने का काम करेगा, जहां अच्छे शैक्षणिक संस्थानों की कमी है। श्री कृष्णन ने नाइलिट की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में डिज़ाइन और विनिर्माण दोनों के संदर्भ में संतुलित कोर्स उपलब्ध कराता है और आने वाले वर्षों में यह इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में अहम योगदान देगा।

सांसद और विधायकों की भागीदारी

इस अवसर पर देशभर से कई सांसद और विधायक वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इनमें मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी, माननीय पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, बालासोर से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, मिजोरम के लुंगलेई पश्चिम से विधायक टी. लालहिलम्पुइया, दमन से सांसद उमेश भाई पटेल और तिरुपति से सांसद मदिला गुरुमूर्ति शामिल रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि मिजोरम का लुंगलेई अब हाल ही में रेल संपर्क जुड़ने के बाद डिजिटल रूप से भी मुख्यधारा से जुड़ चुका है।

1,500 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में देशभर से 1,500 से अधिक छात्र, शिक्षाविद और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास और शिक्षण मॉडलों में नाइलिट की क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाले विशेष स्टॉल लगाए गए।

पैनल चर्चा

लॉन्चिंग के बाद “शिक्षा के डिजिटलीकरण में एआई की भूमिका” पर पैनल चर्चा हुई। इसमें इंटेल की वरिष्ठ निदेशक स्वेता खुराना, इंफोसिस के एआई प्रमुख आशीष तिवारी, डी. वाई. पाटिल संस्थान के अध्यक्ष प्रो. प्रभात रंजन, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की शिक्षा निदेशक डॉ. विनी जौहरी, एए2आईटी के ग्लोबल सीटीओ डॉ. ऋषि मोहन भटनागर और बार्को इलेक्ट्रॉनिक्स के आशीष गुप्ता शामिल रहे। पैनल ने कौशल विकास को उद्योग की जरूरतों से जोड़ने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।

नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म (NDU.Digital)

यह प्लेटफॉर्म विश्वस्तरीय, समावेशी और किफायती डिजिटल शिक्षा इकोसिस्टम उपलब्ध कराता है। इसकी प्रमुख विशेषताएं एनसीवीईटी-अनुमोदित और एनएसक्यूएफ-अनुकूल कार्यक्रम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के जरिए क्रेडिट ट्रांसफर, उद्योग-एकीकृत पाठ्यक्रम, वर्चुअल लैब और बहुभाषी शिक्षण, सत्यापन योग्य डिजिटल सर्टिफिकेट, एआई-संचालित टूल जैसे करियर पाथवे, इंटरव्यू सिमुलेटर और मेंटरशिप व प्लेटफॉर्म का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 40 लाख शिक्षार्थियों को सशक्त बनाना है।

नाइलिट की भूमिका

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) लंबे समय से डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 56 केंद्रों, 750 मान्यता प्राप्त संस्थानों और 9,000 से अधिक सुविधा केंद्रों के माध्यम से नाइलिट लाखों छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका है।
शिक्षा मंत्रालय ने नाइलिट को “मान्य विश्वविद्यालय” का दर्जा दिया है। इसका मुख्य परिसर पंजाब के रोपड़ में है और 11 अन्य परिसर देशभर में स्थित हैं।

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

नेपाल-भारत पत्रकार मैत्री क्रिकेट में भारतीय मीडिया टीम का दबदबा, 9 रन से जीता खिताब

27 July 2026

नेपाल। संचार माध्यमों के जरिए भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *